छत्तीसगढकोंडागांव

कलेक्टर ने टाटा मारी एवं लिमदरहा मिडवे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, माह भर में तैयार करे पूरा प्रोजेक्ट; एक माह में लिमदरहा मिडवे के सभी कार्य पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश। लिमदरहा में बढाया जायेगा जलाष्य का जलस्तर। पंचवटी बनेगी मैरिज स्पॉट। टाटामारी में पैराग्लाइडिंग आर्चरी बनेगा बडे आकर्षण का केन्द्र

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पर्यटन सर्किट के महत्वपूर्ण अंग के रूप में विकसित किए जा रहे टाटामारी पर्यटन क्षेत्र एवं लिमदरहा मिडवे में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम खाल्हेमुरवेण्ड में एनएच 30 पर यात्रियों के विश्राम एवं प्राकृतिक विहंगम दृश्यों के अवलोकन के लिये बनाए जा रहे लिमदरहा मिडवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने रेस्टोरेंट्स के निर्माण कार्य की प्रशंसा की। साथ ही शौचालयों के निर्माण कार्यों में देरी के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए सभी निर्माण कार्यों को 1 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिमदरहा मिडवे स्थित जलाशय में जलस्तर बढ़ाने के लिए कहा।


टाटामारी में पैराग्लाइडिंग आर्चरी बनेगा बडा आकर्षण – इसके पश्चात कलेक्टर श्री मीणा टाटामारी ईको पर्यटन क्षेत्र पहुंचे। जहां पर अधिकारियों के साथ उन्होंने कॉटेज निर्माण, बच्चों के लिए खेलने के स्थल, डायनिंग हॉल, ओपन थिएटर, एक्टिविटी जोन, नाइट क्लब एवं कैंपिंग के लिये स्थल चयन के लिए चर्चा की। इसके साथ ही टाटामारी में पैराग्लाइडिंग, आर्चरी एवं समारोह स्थल के निर्माण के लिए निर्देशित किया।

पंचवटी बनेगी मैरिज स्पॉट – इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भंगाराम से टाटामारी मार्ग निर्माण तथा पंचवटी को डेस्टिनेशन मैरिज स्पॉट के रूप में विकसित करने की मांग की। जिस पर कलेक्टर द्वारा भंगाराम मार्ग के लिए वन विभाग एवं पंचवटी के उन्नयन के लिये आरईएस एसडीओ सचिन मिश्रा को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर कार्य रूप प्रदान करने के निर्देश दिए।


टाटामारी मार्ग का होगा चौडीकरण – साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अवकाश एवं त्यौहार के दिनों में टाटामारी में बड़ी संख्या में लोगों के आने से पहुंच मार्ग के एकल मार्ग होने के कारण लगने वाली जाम के संबंध में जानकारी दी। और इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग की। जिसका कलेक्टर द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौजूद रहे ये – इस अवसर पर आरईएस एसडीओ सचिन मिश्रा, वन विभाग के एसडीओ महेंद्र यदु एवं केआर पोयाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!