
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज जिले के लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा मिटींग ली गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों का केस डायरी का स्वयं अवलोकन किया गया एवं लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल के लिये दिशा निर्देश दिये गये। ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल के लिये विशेष अभियान चलाने के आदेष दिये।
सीमावर्ती अवैध धान परिवहन पर है पुलिस की नजर – वर्तमान में लैम्स के माध्यम से किसानों का धान खरीदी चालू हो गया जिसको देखते हुए कोण्डागांव के सरहदी राज्य से होने वाले धान की अवैध परिवहन कर यहां की लैम्प में खपाये जाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन के टीम के साथ सामंजस्य स्थापित कर अवैध परिवहन की रोकथाम के लिये दिशा निर्देश दिये गये।
सौ फीसदी कराये लम्बित संमस वारंट की तामीली – मिटिंग के दौरान लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिये है। इसी प्रकार जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने के लिये गांव गांव जाकर चलित थाना लगाने जारी किये निर्देष।
टीेआई और एसडीओपी षाम को करेंगें पैदल पेट्रोलिंग – सामुदायिक पुलिसिंग सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश एसपी द्वारा दिये गये। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये सभी थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को शाम से पैदल पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए।
क्राईम मीटिंग में मौजूद रहे ये – क्राईम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मणि शंकर चंद्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव निमितेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल भूपत धनेश्री, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सतीश भार्गव तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
