
जबलपुर न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 वर्षीय बेटे विभोर यादव की गोली लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया की विधायक के बेटे ने खुद को कमरे में बंदकर लिया था और अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिवार वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी वैसे ही उन्होंने उसके कमरे की ओर दौड़ लगा दी और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। लहुलुहान हालत में उसे भंडारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




