चंडीगढ़देशपंजाब

CM चन्नी की स्पीच के दौरान हंगामा, नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के नेताओं के बीच झड़प

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// पंजाब विधानसभा का 16वां सेशन चल रहा है. इसी वक्त मुख्यमंत्री चन्नी की स्पीच के दौरान जमकर हंगामा हुआ है. हंगामा इतना बढ़ गया कि नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल नेताओं में झड़प हो गई. वहां बात हाथापाई तक पहुंच गई थी. हंगामा किस बात पर हुआ फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है.विधानसभा की कार्यवाही के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली दल पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) हर मुद्दे को राजनीतिक रंग से देखती है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

 चन्नी ने आरोप लगाया कि अकाली की वजह से संघ (RSS) के लिए पंजाब के रास्ते खुले. कहा गया कि संघ हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ काम करता है.

इससे पहले बुधवार को अकाली दल के नेताओं और किसानों के बीच भी झड़प हुई थी. इस झड़प की संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीपुर हिंसा से तुलना की है. यह झड़प फिरोजपुर में हुई थी, जिसके बाद वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!