
जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के मधुबन टोली का मामला है पति ने मामूली विवाद को लेकर तैश में आकर पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मामले की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. PDS चावल की वजह से हत्या हुई है.स्थानीय लोगों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची. जहां से महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.जानकारी के मुताबिक सुरेश खड़िया ने पत्नि सुनीता बाई को पीडीएस का चावल लेने पंचायत भेजा था. चावल लाने पंचायत तो निकली, लेकिन पंचायत न जाकर कहीं और चल गई. इस बात पर गुस्साए पति ने पत्नि को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इतना पीटा की उसकी मौत हो गई.आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है

