जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर में 50 करोड़ की लागत से बन रहा खेल परिसर

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///जिले में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर बनाया जा रहा है। जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में ही इसका काम चल रहा है। इस परिसर में लगभग 10 से ज्यादा अलग-अलग खेलों के मैदान रहेंगे। कलेक्टर रजत बंसल खुद इसके निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले 2 महीनों में काम पूरा कर लिया जाएगा।इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के साथ टर्फ फुटबाल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही दो करोड़ रुपए की लागत से नया बैडमिंटन हॉल भी बनाया जा रहा है। यहां हैंडबॉल ग्राउंड, टेनिस ग्राउंड, बॉलीवॉली ग्राउंड के साथ ही दो मंजिला हॉस्टल का निर्माण भी किया जा रहा है। हॉस्टल भवन के निचले तल में आवासीय व्यवस्था के साथ ही ऊपरी तल में हॉल का निर्माण हो रहा है। इस हॉल में कबड्डी, कुश्ती, जूडो, कराटे जैसे सिंथेटिक मैट में खेले जाने वाले खेलों का आयोजन किया जाएगा।

क्रिकेट पिच के साथ ही स्टेडियम गैलरी के ऊपर कवर एवं पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इस स्टेडियम में तीन चरणों में काम किया जा रहा है, जिनमें पहले और दूसरे चरण का निर्माण काम पूरा किया जा चुका है। वहीं कलेक्टर रजत बंसल ने तीसरे चरण का कार्य 2 महीने के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में 7 करोड़ रुपए की लागत से 400 मीटर सिंथेटिक एथलीट ट्रैक, साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से 200 मीटर वार्म अप ट्रैक व आर्चरी रेंज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण भी हो रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!