अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर में लड़की की साड़ी में बंधी मिली लाश

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// पीजी कॉलेज के पास दिल्ली की युवती की साड़ी में बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और गांधीनगर पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. गांधीनगर पुलिस को सूचना मिली किस शहर के पीजी कॉलेज के कैंपस के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस अधिकारियों के द्वारा पतासाजी करने पर साड़ी में बंधा एक युवती का शव पाया गया. पास में ही एक आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.पुलिस ने बताया कि युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना हो चुका है. मृत युवती के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार युवती का नाम संतोषी है, जो उत्तर पश्चिम दिल्ली शकूरपुर की रहने वाली है. युवती का शव पीजी कॉलेज कैंपस में कैसे आया यह जांच का विषय है, पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है युवती के साथ दुष्कर्म या किसी अन्य घटना के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा. गांधीनगर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की भी जांच कर रही है. संभवत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से शायद पुलिस को कुछ सफलता मिल सके.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!