
दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// आज डीआरजी और इंद्रावती क्षेत्र समिति के माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है.डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों गोलीबारी की. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. माओवादी का शव भी बरामद किया गया है.मारे गए नक्सली की पहचान 5 लाख इनामी रामसू प्लाटून नंबर 16 सेक्शन कमांडर के रूप में हुई है. सुरक्षा बल के जवानों ने घटना स्थान से 7.62 एम एम पिस्तौल, 5 किलो का IED बरामद किया है.


