छतीसगढ़कांकेर

कांकेर में 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 12 लाख का घोषित था इनाम

कांकेर न्यूज़ धमाका – बस्तर में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. कांकेर जिले में सक्रिय 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. इनके ऊपर सरकार ने 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. DIG BSF हरिन्दर पाल सिंह सोही, डीआईजी पुलिस केएल ध्रुव, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला के सामने चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

पुलिस ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम (कुऐगारी एलओएस कमाण्डर) पर 05 लाख हथियार-एसएलआर/28 राउंड, मरेश उर्फ लक्कु पुनेम (कुपेमारी एरिया कमेटी सदस्य) 05 लाख उचिमार-एसएलआर/28 राउण्ड, सागर उर्फ गंगा विड़यो (कुपेमारी एलओएस सदस्य) 01 लाख रुपए हथियार 303/19 राउण्ड, अंजू उर्फ सरिता शौरी (कुपेमारी एलओएस सदस्या) 01 लाख डचिबार-सिंगलशाट/10, ये सभी उत्तर बस्तर डिवीजन के कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे. आधिकारियों ने बताया कि इन चारों माओवादियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है. पुनर्वास नीति के तहत चारों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!