बस्तरछत्तीसगढ

गढ़चिरौली में मारे गए 26 नक्सलियों की हुई पहचान

बस्तर न्यूज़ धमाका /// गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया था. मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है. गढ़चिरौली में मारे गए नक्सलियों में एक 50 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है. इस नक्सली का नाम जीवा उर्फ दीपक उर्फ मिलिंद बताया गया है. मारा गया यह नक्सली सेंट्रल कमिटी का सदस्य था. इसके साथ 16 लाख रुपए इनामी महेश उर्फ शिवाजी गोटा डीवीएस कसनसुर दलम भी शामिल है. जवानों ने लोकेश उर्फ मंगू पोडयाम मड़काम डिवीसीएम व कंपनी कमांडर 4 को मार गिराने में सफलता पाई है. इस नक्सली पर सरकार ने 20 लाख रुपए का इनाम रखा था.

बाकी मारे गए नक्सलियों पर 4- 4 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 32 लाख रुपए के इनाम थेगढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्यारापट्टी के धनोरा के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सी 60 कमांडोज की एक टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था. मौके पर पहुंचने के बाद कमांडोज इलाके की घेराबंदी कर ही रहे थे कि तभी नक्सलियों की नजर कमांडोज पर पड़ गई. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर हमला करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग 4 घण्टों तक लगातार फायरिंग चलती रही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान भी घायल हुए है. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!