छतीसगढ़जगदलपुर

26 और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

जगदलपुर न्यूज धमाका – राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी निर्माण दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर और भांग-भांगघोटा जगदलपुर को 26 जनवरी रविवार तथा 30 जनवरी गुरूवार को पूरा बंद रखे जाने का आदेश दिया है और उक्त दोनों दिवस मदिरा विक्रय एवं भांग-भांगघोटा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर न तो मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!