पेंड्राछत्तीसगढ

रिश्वत लेते यातायात प्रभारी सहित 2 गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़ धमाका /// एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते यातायात प्रभारी विकास नारक और उसके एक साथी भरत पनिका को गिरफ़्तार किया है। एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर वह बग़ैर वजह चालान कर रहा था।

ALSO READ : केशकाल घाट में लगा जाम ,पुलिसवालों की बात नहीं सुन रहे ट्रक चालक, जबरदस्ती घुसाई गाड़ी

एसीबी की ओर से पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच कार्यवाही की और योजनाबद्ध तरीक़े से बस संचालक और सूबेदार के बीच संवाद कराया गया जिसमें 50 हज़ार रुपए में सहमति बन गई जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!