पंजाबदेश

पंजाब : एयर इंडिया की फ्लाइट में 100 यात्री कोरोना पॉजिटिव

पंजाब न्यूज़ धमाका /// देश में दिनों दिन कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। अब पंजाब में इटली से आई एक फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली के रोम से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 182 पैसेंजर सवार थे।

पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली के रोम से एक फ्लाइट गुरुवार को लैंड हुई। इस फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे। जिसमें से अभी तक 100 यात्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जांच की गई। जांच के बाद 100 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है।

एयर इंडिया की यह फ्लाइट इटली से अमृतसर उतरी थी। एयरपोर्ट पर यात्रियों का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जिसमें 125 यात्री संक्रमित पाए गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में बीते 24 घंटे के दौरान सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,14,004 हो गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले सामने आए। 19,206 ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक मिले कुल मामलों में से केवल 0.61 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!