छतीसगढ़बिलासपुर

 एक युवक ने युवती से फेसबुक में की दोस्ती, फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक में दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से बहतराई में रहने वाले गौकरण साहू(28) से हुई थी। बाद में दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान युवक ने शादी करने की बात कही। साथ ही उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। होटल में युवक ने जल्द ही शादी कर लेने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!