छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या का संदेह

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के मेड़ में मिला है। सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से चोट के निशान से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने शव की परिस्थितियों को देखकर महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई है।घटना में एक संदिग्ध की पहचान की गई है। घटना के बाद से संदेही फरार है।

खेत के मेड़ पर महिला का शव पड़ा हुआ था। आसपास संघर्ष के निशान थे। सूचना पर सीतापुर पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की।फारेंसिक टीम की भी मदद ली गई। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।गले एवं सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। चोट के निशान दिख रहे थे। घटनास्थल पर धान के खेत में बचने के लिए महिला द्वारा भागने का निशान मिला है। मेड़ के पास जहां शव मिला है, वहां उसके चूड़ी के टुकड़े एवं एक कपड़ा भी मिला है।

प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या की संभावना जताई गई है। उस पर धारदार हथियार से हमला करने का संदेह है। मामले में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। संदिग्ध को शुक्रवार को घटनास्थल के नजदीक खेतों के आसपास देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से घटना को लेकर चर्चा की। मामले के शीघ्र राजपाश व आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!