छतीसगढ़राजनांदगांव

शादी में ससुराल गए पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक युवक जो अपनी ससुराल में शादी में शामिल होने आया था, कुछ दिन बाद उसकी सड़ी-गली लाश झाड़ियों में पाई गई। इस हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव मांझी ग्राम उरझे (थाना मानपुर) का निवासी था। वह 13 अप्रैल को अपने ससुराल ग्राम बोगाटोला में एक शादी समारोह में पहुंचा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। चार दिन बाद, 17 अप्रैल को उसकी लाश बिरझूटोला गांव के पास झाड़ियों में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुई।

शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ी, एक गहरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजीव की पत्नी का युगल कुंजाम नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

13 अप्रैल की रात युगल अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर संजीव को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल से आमाडुला रोड स्थित एक पुल पर ले गया। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान संजीव और युगल के बीच पत्नी को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर गमछे से संजीव का गला घोंट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया।

पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। वर्तमान में मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी युगल कुंजाम और धर्मेंद्र न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!