छतीसगढ़कोरबा

पत्नी गई मायके, सदमे में पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम…

कोरबा न्यूज धमाका – जिले आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहाँ पत्नी के मायके चले जाने से सदमे में आये पति ने अपनी जान देदी. युवक का शव उसके घर से पंखे से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है.

जानकारी के मुताबिक़, मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली का है. यहाँ रहने वाले 35 वर्षीय जगन्नाथ यादव ने घर में फांसी लगाकर जान देदी. उसने घर में पंखे से फांसी लगा ली. इसका पता तब चला जब माता-पिता दशगात्र कार्यक्रम से लौटे. उसके माता-पिता रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे. जब घर आये तो काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला.

इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों बुलाया और लोगों की मदद से दरवाजा तोडा. घर के अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए जगन्नाथ की लाश पंखे से फांसी के फंदे पर लटकती मिली. परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

वहीँ,मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि जगन्नाथ उनका इकलौता पुत्र था. उसके तीन बच्चे हैं. कुछ समय पहले उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. इस बात से वह बेहद परेशान रहा करता था. वो काफी तनाव में था. जिसके बाद उसने अपनी जान देदी. उरगा थाना के अधिकारी अजय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक वह काफी समय से मानसिक तनाव में था. मामले की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!