छतीसगढ़रायपुर

मंत्रालय में आईडी कार्ड के फीते के रंग ने कर्मचारियों के बीच क्यों मचाया बवाल?

मंत्रालय

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में इन दिनों एक फीते का रंग बवाल मचाया हुआ है। बवाल ऐसा बढ़ गया है कि अब कर्मचारी संगठन सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी देने लगे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश के बाद यह स्थिति बनी है। कर्मचारियों के विरोध के बावजूद अब तक राज्य शासन या सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इससे मामला गहराने के आसार नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कुछ दिशा- निर्देश जारी किया है। नवा रायपुर के मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को आरएफआईडी, क्यूआर कोड और होलोग्राम युक्त आईडी कार्ड जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भी अधिकारियों व कर्मचारियों से भरवाए जा रहे हैं। यह काम इसलिए किया जा रहा है, ताकि अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोका जा सके और हर स्टाफ की पहचान सुनिश्चित हो। इससे मंत्रालय की सुरक्षा एजेंसी को भी काम करने में आसानी होगी। आईडी कार्ड जारी करने का तो कोई विरोध नहीं है, इस पर किसी कर्मचारी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। खबर है कि ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन फार्म भी भर चुके हैं।

बवाल तब शुरू हुआ जब सामान्य प्रशासन विभाग ने हर श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड के फीते का रंग अलग- अलग तय कर दिया। संभवत: सामान्य प्रशासन विभाग ने हर वर्ग की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फीते का रंग बदल दिया। अब यही बात कर्मचारियों को रास नहीं आ रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस तरह मंत्रालय के स्टॉफ को बांटा नहीं जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यहां तक कहा है कि सभी फीते का रंग एक जैसा होना चाहिए, आदेश में संशोधन नहीं किया गया तो सभ कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

नवा रायपुर के कर्मचारी फेडरेशन के प्रवक्ता जितेंद्र बिस्वाल ने कहा है कि यह गलत फैसला है। सभी कर्मचारी विरोध करते हैं। इस निर्णय से हमें अपमानित जैसा अनुभव हो रहा है। सभी शासकीय सेवक हैं, कोई बड़ा कोई छोटा नहीं है। फिर सरकार इस तरह का भेदभाव क्यों कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!