दिल्लीदेश

viral video : मुलायम सिंह के पैर छुकर आशीर्वाद लेती आईं नजर स्मृति ईरानी

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव के पैर छुती हुईं नजर आईं। यह वीडियो संसद परिसर का है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन सांसद मुलायम सिंह यादव संसद पहुंचे। मुलायम सिंह यादव संसद भवन से बाहर आ रहे थे। तभी उधर से स्मृति ईरानी भी गुजर रही थीं। दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। स्मृति ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। स्मृति ईरानी ने उनके पैर छुए तो मुलायम सिंह तुरंत उनको आशीर्वाद भी दे दिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नेता जी को सीढ़ियों से उतरते हुए सहारा भी दिया। ने केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया। नेताओं के बीच भले ही इसे शिष्टाचार माना जाता हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस तस्वीर से अलग-अलग राजनीतिक मायने हैं।

बीजेपी इस तस्वीर को खींचकर यादवों को अपने पक्ष में करने की कोशिश भी कर सकती है तो वहीं उन्हें एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है बीजेपी पार्टी की तरफ से। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्मृति ईरानी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी भी नजर आ रहे हैं। सीढ़ियों से नीचे उतरने में मुख्तार अब्बास नकवी भी मुलायम सिंह यादव की मदद कर रहे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!