छत्तीसगढ

नारायणपुर जिले में टीकाकरण सप्ताह सप्ताह चलाया जा रहा है

टीकाकरण अभियान के तहत जिले भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के कवच के रूप में कोरोना वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जन जागर्स्कता का परिणाम यह रहा कि स्वप्रेरणा से लोग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं

नारायणपुर न्यूज़ टीकाकरण अभियान के तहत जिले भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के कवच के रूप में कोरोना वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जन जागर्स्कता का परिणाम यह रहा कि स्वप्रेरणा से लोग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। जो लोग टीकाकरण कराने केन्द्र तक पहुंचने में असमर्थ थे, उन्हें शासकीय अमले द्वारा मोबाइल टीम के माध्यम से घर-घर दस्तक दे कोविड टीका लगवाया जा रहा है।टीकाकरण अभियान को सफल बनाने जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके लिए के लिए शासकीय सेवकों के साथ ही जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु, पत्रकार, कलाकार, साहित्यकार, स्वयंसेवक व महिलाओं ने सभी वर्गों के टीकाकरण से वंचित लोगों को प्रेरित करने में प्रत्यक्ष तथा परोक्ष सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण कराने आए लोगों को कोरोना के प्रति रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जागरूक किया गया।गांव-गांव में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने का अभियान जिला प्रशासन की वैक्सीनेशन का कार्य गांव गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इस नई पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार के पात्र 18 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले व्यक्तियों को कोरोना महामारी के विरुद्ध वैक्सीन लग सके। जिला प्रशासन ने गांव-गांव में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने का अभियान छेड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही है। ताकि उस घर-परिवार में कोई वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहने पाए। घर-परिवार में किसी के वंचित मिलने पर स्वास्थ्य अमले द्वारा मौके पर ही टीकाकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा अभियान की मानिटरिंग कर रहे

इस अभियान का बड़ा मकसद भी यही है कि जिले में बसे सभी पात्र व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण हो सके। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा अभियान की मानिटरिंग लगातार कर रहे हैं। टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत 21 सितंबर को 799 डोज लगाए गए, जिसमें से 588 प्रथम डोज और 211 द्वितीय डोज षामिल है। वहीं टीकाकरण सप्ताह के दूसरे दिन 1194 डोज लगाये गये, जिसमें 855 प्रथम डोज और 339 द्वितीय डोज है। जनजागरुकता के कारण जिले में अब तक 42152 हितग्रहियों ने कोविड सुरक्षा टीका की पहली खुराक और 14945 हितग्राहियों को दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!