
बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// नवागढ़ थाना अंतर्गत चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी रेखचंद नेताम पिता ब्रिजलाल नेताम (40), झालम की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर 9000 रुपए कीमत का 6 क्विंटल धान चोरी कर ले गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।

