मुंबई

परमबीर सिंह पर उद्धव सरकार ने लिया एक्शन, इस पद से किया सस्पेंड

मुंबई न्यूज़ धमाका /// महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर एक्शन लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद से सस्पेंड कर दिया है। परमबीर सिंह पर सर्विस रूल का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। अभी रंगदारी मामले और अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली मामले में अधिकारियों के सामने पेशी हो रही है। अभी कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है।

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र होमगार्ड्स के महानिदेशक पद से सस्पेंड करने पर सरकार ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने सर्विस रूल का उल्लंघन किया। परमबीर सिंह छुट्टी खत्म होने के बाद भी सर्विस पर नहीं लौटे। उन्होंने अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने परमबीर से कई बार कॉन्टेक्ट किया था। जानकारी के लिए बता दें कि परमबीर और एक अन्य डीसीपी रैंक के अधिकारी पर उद्धव सरकार ने निलंबन पर अमल करने के लिए डीजीपी को आदेश भेज दिया गया है

रंगदारी मामले में सीआईडी के सामने हुए थे पेश

सस्पेंड होने से पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे ने कहा था कि हम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की अनुशासनहीनता के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनके निलंबन की प्रक्रिया भी चल रही है। बीते सोमवार को ही परमबीर सिंह अपने खिलाफ दर्ज रंगदारी के दो मामलों पर बयान देने के लिए सीआईडी के सामने पेश हुए थे। सीआईडी परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव और कोपरी थाने में दर्ज मामलों की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!