छतीसगढ़बिलासपुर

मलेरिया से दो मासूम भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका –  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया से फिर दो बच्चों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला बेलगहना के कालीमाटी गांव का है. जिले में अब तक मलेरिया से चार बच्चों की मौत हो चुकी है. इससे पहले टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की हुई हुई थी. इसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने की है.

जानकारी के मुताबिक, बेलगहना के कालीमाटी गांव के रहने वाले दो मासूम सगे भाइयों की मौत मलेरिया से हुई है. एक 6 साल का और दूसरा 12 साल का था. वहीं मां की भी स्थिति गंभीर है. उन्हें सिम्स रेफर किया गया है.

सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि, जिले में अब तक मलेरिया के 14 मरीज आ चुके हैं. कालीमाटी में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत हुई है. इससे पहले भी टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत हुई थी. जिले में मलेरिया से अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!