बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : पटरी बदलने के दौरान दो इंजन आपस मे टकराए

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार की शाम बड़ा हादसा हुआ, घटना शाम 4:30 बजे की है। पिट लाइन में दो इंजन का किनारा आपस में टकरा गया। इसके कारण एक इंजन पटरी से उतर गया। पिट लाइन में इंजनों की मरम्मत की जाती है। इसके लिए यहां हमेशा इंजन खड़े रहते हैं। सोमवार को भी जितने इंजन आए थे, उनकी मरम्मत हो रही थी। इस दौरान शटर दो इंजन आगे-पीछे कर रहे थे तभी अलग-अलग रेल लाइन में होने के बावजूद दोनों का किनारा एक-दूसरे से टकरा गया। घटना की खबर लगते ही इंजीनियरिंग विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान सबसे पहले उतरे पहिए को पटरी पर लाने का काम शुरू हुआ।

इस कार्य में रेलकर्मियों को करीब चार घंटे लग गए। रात 8:30 बजे के बाद पहिए को चढ़ाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे एक इंजन को आगे बढ़ाया गया। घटना के बाद दोनों इंजन एक दूसरे से चिपक गए थे। इस चूक के लिए दोनों इंजन के शंटर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। हालांकि जांच अभी चल रही है। इसलिए इतनी बड़ी चूक कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकार बताते हैं कि चालकों द्वारा फालोविंग मार्क की अनदेखी की गई है। फालोविंग मार्क वह है जो दो ट्रैक के बीच एक पत्थर रखा जाता है। यह जहां पर रखे जाते हैं, नियमानुसार इंजन को इससे आगे नहीं ले जाना है। चालकों ने इसे नजर अंदाज कर दिया और आगे जाकर दोनों इंजन एक-दूसरे सट गया। इसके चलते घटना हो गई।

ALSO READ : राजनांदगांव : लापता एलेक्स की तीसरे दिन तालाब में तैरती मिली लाश

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!