छतीसगढ़अंबिकापुर

ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइक आपस में टकराए, एक की मौत, 3 घायल

The accident happened here

बतौली न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बतौली में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को नेशनल हाइवे में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपनी बाइक में सवार होकर सेदम बाजार से अपने घर सुवारपारा जा रहे थी। इसी बीच सामने से आ रही बॉक्सर बाइक में इनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सिलमा निवासी राजेश्वर पिता संजय जाती घसिया उम्र लगभग 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बचे हुए तीनों को गंभीर हालत में ग्रामीणों और बतौली पुलिस  की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है। 

क्षेत्रवासियों को नहीं मिल रहा है संजीवनी 108 का लाभ

आपको बता दें कि, पिछले दो महीनों से बतौली क्षेत्रवासियों को 108 संजीवनी वाहन का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!