दुर्गछत्तीसगढ

आज गौ सेवको एवं पुलिस की मदद से पकड़ाया,तीन आरोपी गिरफ्तार हुआ एक आरोपी फरार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुर्गबाईपास थाना कोतवाली दुर्ग अंतर्गत गाड़ी न. KA 51 B 8980 जिसमे लगभग 80 गौ माता एवं बैल को ठूस – ठूस के भरा गया था। ये गाड़ी पामगढ़ बिलासपुर से भर के हैदराबाद जा रही थी जिसे आज गौ सेवको एवं पुलिस की मदद से पकड़ा गया है।

इसमें 3 आरोपी को पकड़ा गया है और 1 आरोपी भाग निकला है। गाड़ी में भरकर बैल एवं गाय ले जाई जा रही थी जिसे सुबह 3 से 4 बजे के बीच बाईपास के पास गौ सेवकों एवं पुलिस की मदद से पकड़ा गया, और गाय एवं बैल से भरी ट्रक को सिटी कोतवाली लाया गया.

शहर में मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य कर रही ज़न समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा को प्रातः 6 बजे फोन पर सूचना मिली कि दुर्ग सिटी कोतवाली में गाय से भरी ट्रक पकड़ाई है जिसमें भारी मात्रा में बैल एवं गाय है जो कि भूखे प्यासे है, संस्था के सदस्य सूचना मिलते ही तत्काल दुर्ग थाना पहुँचे और सभी गाय एवं बैल के चारा, घास, कांदी, हरि सब्जी, एवं पानी की व्यवस्था किये।

पुलिस के माध्यम से सभी बैल एवं गाय को पुलगांव स्तिथ गौठान भेजा गया. इस सेवा में संस्था के शिशु शुक्ला, अंजय ताम्रकार, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, दद्दू ढीमर, संजय सेन, हरीश ढीमर, शुभम सेन, सुजल शर्मा, वाशु शर्मा, उपस्थित थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!