नई दिल्ली

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा के 1.47 लाख लाभार्थियों को पहली PMAY-G किस्त करेंगे ट्रांसफर

नई इल्ली न्यूज़ धमाका /// आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए जाएंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO- पीएमओ) की तरफ से दी गई है।पीएमओ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद त्रिपुरा की अनूठी भू-जलवायु स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के लिए विशेष रूप से ‘कच्चा’ घर की परिभाषा बदल दी गई है, जिसने ‘कच्चे’ घरों में रहने वाले इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को ‘पक्का’ घर बनाने के लिए सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!