बिलासपुरछत्तीसगढ

किसान की जमीन को हड़पने के लिए निर्दलीय पार्षद ने फर्जी इकरारनामा तैयार कर न्यायालय में पेश किया

बिलासपुर न्यूज़ पथरिया के सिविल लाइन मगरपारा में रहने वाले देवेन्द्र यादव ने शिकायत में पुलिस को बताया कि सरगांव पथरिया में रोड पर चोरभट्ठी में उनकी पैतृक जमीन है. जिसका पहन 48, खसरा नम्बर 415/1 49 डिसमिस लगभग कीमत 80 लाख के आसपास इसे हड़पने के लिए वार्ड 7 के निर्दलीय पार्षद मनोज पाण्डेय ने फर्जी हस्ताक्षर कर इकरारनामा तैयार कर लिया. इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पथरिया थाने में शिकायत की. जांच के बाद थाने में आरोपी पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है. इधर जुर्म दर्ज होने के बाद निर्दलीय पार्षद फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.पथरिया चोरभट्ठी में किसान की जमीन को हड़पने के लिए निर्दलीय पार्षद ने फर्जी इकरारनामा तैयार कर न्यायालय में पेश भी कर दिया. इसकी शिकायत पर पुलिस ने निर्दलीय पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है पथरिया थाना प्रभारी आलोक सुबोध ने बताया कि आरोपी मनोज पांडेय ने फर्जी तरीके से प्रार्थी देवेन्द्र यादव की जमीन को अपने नाम खरीदने का फर्जी इकरारनामा बना दैनिक समाचार के माध्यम से इस्तेहार छपवाया था. इस पर मनोज पाण्डेय के विरुद्ध 420 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा आरोपी पार्षद मनोज पाण्डेय के खिलाफ पथरिया थाने में कई और मामले दर्ज हैं. पूर्व में पार्षद ने पथरिया के तालाब में अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था. इसके अलावा बिजली आफिस के इंजीनियर से मारपीट करने और नगर पंचायत के इंजीनियर से मारपीट करने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट में जेल जा चुका है. नगर पंचायत में फर्जी टीडीआर मामले में भी उसकी संलिप्तता सामने आई, इसके अलावा नगर पंचायत की जमीन में भी अवैध कब्जा कर रखा है

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!