छतीसगढ़मुंगेली

करंट की चपेट में आए 3 युवक : पुताई के लिए लोहे की ऊंची सीढ़ी ले जाते वक्त हादसा, दो की मौत, तीसरा गंभीर

मुंगेली न्यूज धमाका  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में करंट की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, तीन युवक साफ- सफाई करने के लिए सीढ़ी ले जा रहे थे तभी सरगांव पेट्रोल पंप के पास 11000 केवी हाई वोल्टेज तार के लपेटे में आ गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। 

करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत , जांच जारी

वहीं कुछ दिन पहले ही रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कंपार्टमेंट 856 पीएफ की है। यहां 11 केवी के बिजली तार के चपेट में आने से मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक युवा हाथी और एक बच्चा शामिल हैं।

वन विभाग में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृत हाथियों का पीएम करने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में 40 से 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। इधर मामले में डीएफओ स्टाइलो मंडावी का कहना है कि, करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हुई है। उनका कहना है कि डॉ. हाथियों की पीएम कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उइता है कि, 11केवी का तार इतना नीचे कैसे आया जिससे हाथी उसकी चपेट में आ गए। क्या बिजली विभाग को तार के इतने नीचे से गुजरने की कोई खबर नहीं थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!