छतीसगढ़रायपुर

तीन बदमाश जिला बदर, कई गंभीर अपराध दर्ज, एसएसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर की कार्रवाई…

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के तीन बदमाशों को जिला बदर किया गया है। तीनों पर कई गंभर अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज है। एसएसपी संतोष सिंह की अनुशंसा पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने जिला बदर की कार्रवाई की है।

दरअसल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ गौरव सिंह ने SSP डॉ संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी मोहम्मद शहजाद, चंदन भारती, आशु छत्री को 20 नवम्बर से 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है l पुलिस द्वारा अन्य कई आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है जो प्रक्रिया में है

अभी थाना गंज क्षेत्र के बदमाश मोहम्मद शहजाद उर्फ चिंगरी पिता मोहम्मद हफीजुद्दीन उम्र 25 वर्ष साकिन अफरोज बाघ मौदहापारा थाना गंज जिला रायपुर को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जिला बदर की कार्यवाही करते हुए जिला बदर किया गया

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की 5 (ख) के तहत दांडिक प्रकरणों में पारित आदेश दिनांक 20.11.2024 के अनुसार यह आदेश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर जिला रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है l इन बदमाशों को इस आदेश का तुरंत पालन करने और पालन न करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं l

इन बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधों में चालान और कार्यवाहियां हुई है l

बदमाश मोहम्मद शहजाद के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, चोरी आदि के कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है l

आशु छत्री के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार हत्या के प्रयास, मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी देने, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है l

चंदन भारती के विरुद्ध वर्ष 2014 से लगातार मारपीट, चाकू बाजी, गुंडागर्दी, अवैध शराब बिक्री के कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है l

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!