Uncategorized

इंदौर-उज्‍जैन में मौसम ने ली करवट बादल छाने के साथ साथ बारिश के आसार भी दिखे तीन दिन के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

वाओं के साथ नमी आने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके चलते बादल छा गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। दरअसल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। अरब सागर से गुजरात तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ और उसके आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इसके असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे नमी आने लगी है। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सिय की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने छह वेदर सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हैं। बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक एक ट्रफ बना हुआ है। अरब सागर से गुजरात तक एक अन्य ट्रफ बना हुआ है। इससे लगातार नमी मिल रही है। इससे बादल छाने लगे हैं और बारिश के आसार बन गए हैं। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बादलों के छंटने से तीन दिन बाद एक बार फिर रात के तापमान में कमी आने लगेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!