सिवनीमध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा:-इस मामले की सक्षम अधिकारी से कराई जाएगी जांच,हत्या में बजरंग दल के लोग शामिल है जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा

सिवनी,न्यूज़ धमाका :-एमपी के जिले के कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव में गोकशी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री, मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रेसवार्ता में कहा है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या में बजरंग दल के लोग शामिल है।

उन्होंने बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा 6 घंटे तक हाइवे जाम करने के मामले में कहा कि ऐसे मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा। किसी भी संगठन या दल से जुड़े होने पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

मृतक परिवार के एक सदस्‍य को मिलेगी नौकरी

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव में दो आदिवासियों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को 8 लाख 25 हजार की आर्थिक मदद की जाएगी वहीं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

9 आरोपित गिरफ्तार, 3 अन्य संदिग्ध हिरासत में

हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुरई थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह बताया कि 3 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। इसी तरह अन्‍य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्‍द ही उन्‍हें पकड़ा जाएगा।

ये हुए गिरफ्तार

सिमरिया गांव निवासी धानसाय इनवाती व सागर गांव निवासी संपत बत्ती की गोकसी के आरोप में करीब 15 लोगों ने सोमवार देर रात करीब 3 बजे लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है। अब तक हत्या के आरोप में पुलिस ने शेरसिंह (28) पुत्र दुर्गा प्रसाद राठौर निवासी बादलपार, अजय ( 27 ) पुत्र शिवप्रसाद साहू निवासी गोपालगंज, वेदांत (18) पुत्र पूनम सिंह चौहान निवासी बादलपार, दीपक ( 38 ) पुत्र लेखराम अवधिया निवासी गोपालगंज, बसंत ( 32 ) पुत्र रेवाराम रघुवंशी निवासी विजयपानी, रघुनंदन ( 20 ) गजराज रघुवंशी निवासी विजयपानी, अंशुल (22) पुत्र सुनील चौरसिया निवासी बादलपार, शिवराज ( 23 ) पुत्र धनराज रघुवंशी निवासी विजयपानी, रिंकू (30) पुत्र हरिप्रसाद पाल निवासी बादलपार जिला सिवनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!