विदेश

ट्विटर यूजर्स को अब देना होगा चार्ज, फिर चर्चा में एलन मस्क का नया ट्वीट

विदेश,न्यूज़ धमाका :- दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से हाल ही में ट्विटर को खरीदने के बाद एक एलन मस्क एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में है। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव करने वाले हैं और इसी संबंध में उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी शेयर की है। मस्क ने खुलासा किया है कि आने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। खुद एलन मस्क ने ट्वीट कर यह बात कही है। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री ही रहेगा। एलोन मुश्क ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ”कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा. लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को इसके लिए एक छोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”

ट्विटर में होगा बहुत बदलाव

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी के मैनेजमेंट को पूरी तरह से बदलने पर विचार कर सकते हैं। खबर यह भी है कि एलन मस्क ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गड्ढे को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है। एलोन मुश्क कंपनी के मैनेजमेंट में कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पराग अग्रवाल और विजया गड्ढे को हटाया जाएगा।

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा Twitter

गौरतलब है कि एलन मस्क लंबे समय से ट्विटर को खरीदने का प्रयास कर रहे थे। काफी संघर्ष के बाद 25 अप्रैल को एलोन मस्क और ट्विटर के बीच एक डील हुई और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने में सफलता हासिल कर ली। एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा। इस डील के बाद चर्चा थी कि ट्विटर में बहुत कुछ बदल सकता है। कंपनी नई पॉलिसी ला सकती है। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कहा है कि वह फ्री टू स्पीच के हिमायती है लेकिन यह कानून के दायरे में होना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!