अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादेश

पीएम मोदी तीन दिनों की यूरोप यात्रा के दौरान,आज फ्रांस पहुंचेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे चर्चा सतत विकास ओर कि हमेशा आगे बढ़ते रहे

देश,न्यूज़ धमाका :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की यूरोप यात्रा के दौरान आज फ्रांस पहुंचेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों में मौजूदा रूस-यूक्रेन युद्ध संकट पर भी चर्चा हो सकती है।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सतत विकास का लक्ष्य है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ना है। इसलिए हम अगली पीढ़ी के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, सबसे गरीब और कमजोर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर केवल पैसे बनाने और निवेश पर लंबी अवधि के रिटर्न कमाने के लिए नहीं है। यह आंकड़ों के बारे में नहीं है। यह पैसे के बारे में नहीं है। यह लोगों के बारे में है। यह उन्हें समान तरीके से उच्च गुणवत्ता, भरोसेमंद और टिकाऊ सेवाएं प्रदान करने के बारे में है।

पीएम मोदी ने कहा कि ढाई साल के कम समय में सीडीआरआई ने महत्वपूर्ण पहल की है और बहुमूल्य योगदान दिया है। पिछले साल COP26 में शुरू की गई ‘इंफ्रास्ट्रक्चर ऑफ रिसाइलेंट आइलैंड स्टेट्स’ पहल छोटे द्वीप देशों के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है: प्रधानमंत्री मोदी

फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी डेनमार्क में है और आज फ्रांस पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि इमैनुएल मैक्रों बीते सप्ताह ही चुनावों में फिर से निर्वाचित होकर फ्रांस में शीर्ष पद के लिए चुने गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की अपनी तलाश में फ्रांस कैसे भारत का पसंदीदा साझेदार बना रह सकता है, इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों में चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच वार्ता प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने की भी तलाश करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!