छत्तीसगढगरियाबंद

रिपोर्ट आई अधिकारियों के उड़े होश सहकारी समितियों में मिलने वाले खाद की समय पर नहीं हुई जांच, तब तक बट चुका था खाद

गरियाबंद न्यूज़ कृषि विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर द्वारा जिले भर के 60 सहकारी समिति के अलावा निजी विक्रेताओं से 140 सेम्पल लिए गए थे। इनमें से 3 निजी विक्रेताओं के अलावा सहकारी समिति देवभोग, झाखरपारा, राजिम बेलटूकरी के अलावा विपणन संघ छुरा के संग्रहण केंद्र से लिये गए रासायनिक खाद के सेम्पल को अमानक पाया गया है। रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कृषि संचालक फागराम कश्यप ने बताया कि जिन सेंटरों में जिस लॉट का सेम्पल लिया गया है उन सभी को विधिवत भंडारण व क्रय विक्रय पर उसी समय ही प्रतिबंध कर दिया गया है

जांच रिपोर्ट आने से पहले बिक गया 3750 बोरा

जिन 5 संस्थानों में खाद के सेम्पल लिए गए थे उस लॉट में 3840 बोरा खाद मौजूद था। 25 अगस्त को सैंपल की रिपोर्ट आई,उपसंचालक ने सम्बंधित ब्लॉक के कृषि विस्तार अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश किया कि अमानक खादों के स्टॉक लेकर विक्रय प्रतिबन्धित सुनिश्चित किया जाए। लेकिन सेम्पल लेने से लेकर रिपोर्ट आने की इस लम्बी अवधि में 3750 बोरा खाद बिक चुका था। देवभोग समिति प्रभारी ने बताया कि उसने 90 बोरा खाद को रोक लिया है

प्रक्रिया में चूक बिक गए अमानक खाद

नियमानुसार खाद के सेम्पलिंग के समय ही सेम्पल लेने वाले लॉट के विक्रय पर रिपोर्ट आने तक रोक लगाया जाना है, पर उपसंचालक ने ऐसी किसी भी लिखित आदेश खाद भंडारण करने वाले समितियो को नही दिया. अप्रेल में भंडारण शुरू होते ही सेम्पलिंग की प्रक्रिया को शुरू करवाना था. मगर मई में वितरण अवधि में इसे शुरू किया गया, जो जुलाई माह तक जारी रहा

कृषि विभाग किसानों से कर रहा खिलवाड़

झाखरपारा सहकारी समिति के अध्यक्ष असलम मेमन ने कहा कि खाद जांच जैसे सवेदनशील मामले को कृषि विभाग ने मजाक में लिया। सेम्पलींग लॉट को रोकने भी नही कहा गया। मई में जांच हुई ओर रिपोर्ट अगस्त में आया। हमे बताया भी नही गया कि इस खाद के साथ क्या करना है। कोई लिखित पत्राचार नहीं हुआ। समिति में 600 बोरी खाद था, जिसे अमानक बताया गया, वो सभी खाद बांट दिया गया है। अमानक खाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। अगर नुकसान ज्यादा हुआ तो कृषि विभाग से हर्जाना मांगा जाएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!