छतीसगढ़बालोद

तंत्र-मंत्र के चक्कर में ठगी : तांत्रिक के साथ मिलकर सगी बहन ने ठग लिए 11.58 लाख रुपए

 बालोद न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अंधविश्वास के नाम पर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहन ने बैगा के साथ मिलकर अपनी सगी बहन से लाखों रूपए ठग लिया। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम ठेकवाडीह का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष 2023 में पूर्णिमा साहू तीज के लिए अपने मायके बस में जा रही थी। उसी दौरान उसका सोने का झुमका घूम गया था। झुमका घूम होने की बात उसने अपनी बहन को बताई थी। बहन ने यह आश्वसन दिया था कि, मै एक तांत्रिक को जानती हूँ जो तुम्हारा खोया सोने का झुमका वापस दिला देगा। इसके बाद पूर्णिमा ने अपनी बहन की बात मानकर उस तांत्रिक के पास चली गई। बैगा ने पूर्णिमा को झुमका वापस दिलाने और आकाल मृत्यु का डर दिखाकर उनसे नगद और ऑनलाइन के माध्यम से 11 लाख 58 हजार ठग लिए। पूर्णिमा साहू को ठगी का असहन हुआ। तब इसकी शिकायत थाना दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। एक आरोपी रायपुर के रहने वाले है। आरोपियों में दो महिला शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!