कोरबाछत्तीसगढ

रात में ड्यूटी जा रही नर्स को अस्पताल के मेन गेट से उठा ले गये बदमाश

कोरबा न्यूज़ धमाका /// बदमाश नर्स को उठाकर ले गए, वो रात ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल के मेन गेट के सामने ये घटना घटी। फिल्मी अंदाज में कुछ बदमाश स्कार्पियों से उतरे और महिला को खींचकर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया और भाग गए हैं। आसपास के लोग कुछ कर पाते कि उसके पहले ही बदमाश भाग गए। मामला हरदीबाजार पुलिस चौकी का है।

जानकारी के अनुसार भटोरा निवासी कुमारी साहू रात को करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी। वह भिलाईबाजार पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में नर्स के पद पर पदस्थ है। वह जैसे ही अस्पताल के सामने स्कूटी से उतरकर अंदर जाने लगी, वैसे ही कुछ बदमाश सफेद स्कार्पियो से पीछे से आए और नर्स को गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वो वही जमीन पर गिर गई। इसके बाद गाड़ी से 2 बदमाश उतरे और उसे खींचकर गाड़ी में बैठाकर भाग गए।

नर्स के 2 बच्चे हैं। एक लड़का है जो 12वीं कक्षा में पढ़ता है। एक लड़की है जो कोरबा में रहकर नर्सिंग कर रही है। कुछ समय पहले कुमारी साहू के पति का निधन हो गया था। कुमारी मूल रूप से बलौदाबाजार के भटगांव की रहने वाली है। वो यहां काम के चलते भटोरा में रहती है। बताया गया कि घटना के वक्त आसपास के लोग भी वहां मौजूद थे। उन्होंने ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस बदमाशो को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!