छतीसगढ़बलरामपुर

लूटपाट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: तीन साल पहले व्यवसायी के घर की थी लूट, पुलिस ने बिहार से पकड़ा

accused

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस को मास्टर माइंड नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिले के चलगली थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 को हुए लुट की घटना को नक्सली आगर साय ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आगर साय को बिहार के रोहतास से पकड़ा है। इस दौरान नक्सली के कब्जे से एक भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है। आगर साय रोहतास में पहचान छिपाकर रह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली आगर साय पर जिले के विभिन्न थानों में 4 संगीन मामले दर्ज है। इसके साथ ही पड़ोसी जिले सूरजपुर में भी आरोपी के विरुद्ध संगीन मामले दर्ज है। इससे पहले पुलिस ने लूट की घटना के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से घटना का मास्टर माइंड बाहर था।

लूटपाट की घटना में था शामिल
मानपुर में 12 जनवरी 2022 की रात कमलेश गुप्ता के घर पर रात में 5 से 6 नकाबपोश लुटेरों ने दबिश दी थी। कट्टे की नोक पर सोने चांदी के जेवरात समेत 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी। तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मानपुर गांव में डेरा डाला था। जिसके बाद सफलता मिली थी।

10 हजार का था इनाम
उस समय सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन मुख्य आरोपी आगर साय फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आगर साय पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहे आगर साय की कुंडली खंगाल रही थी। इसी बीच पुलिस को लीड मिली और उसे बिहार के रोहतास से गिरफ्तार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!