बिलासपुरछत्तीसगढ

बारातियों की होटल प्रबंधन ने की जमकर पिटाई, पुलिस ने नहीं लिखी FIR, बारातियों ने किया थाने का घेराव

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के बाद होटल स्टाफ और बाउंसरों ने मिलकर कुछ बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि खबर लिखने तक किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं मिली है. होटल प्रबंधन ने एक महिला से भी मारपीट की है. मारपीट की घटना के समय महिला की गोद में एक मासूम बच्ची भी थी. मारपीट की घटना के तत्काल बाद बाराती सिविल लाइन थाना पहुँच गए. पीड़ित परिवार सिविल लाइन थाना में 3 घंटे से एफआईआर लिखने की मिन्नत कर रहे हैं.

पुलिस एफआईआर लिखने में टालमटोल कर रही है. वैवाहिक कार्यक्रमों में बारातियों का शान बेहद अहम होता है. बाराती सोचते हैं कि वधु पक्ष की तरफ से उनका स्वागत पान पराग से होगा. वर पक्ष की ओर से ठहराए गए होटल में खूब सत्कार होगा. लेकिन बिलासपुर के होटल ग्रैंड अम्बा में बारातियों का जमकर अपमान हुआ है. बारातियों को पुलिस थाने में भी अपमानित होना पड़ा है. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइन थाने का घेराव करने पहुंचे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!