छतीसगढ़सरगुजा

भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और तीन माह के बच्चे की मौत, मासूम का इलाज कराने जा रहे थे, तेज रफ़्तार कार ने ठोका…

CG Surajpur Accident: भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और तीन माह के बच्चे की मौत, मासूम का इलाज कराने जा रहे थे, तेज रफ़्तार कार ने ठोका...

सरगुजा न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना में दंपति और 3 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। हादसा सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित विशुनपुर क्षेत्र का है।

जनकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार की सुबह ग्राम दमगड़ा से पति-पत्नी अपने तीन माह के बच्चे के इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सीतापुर थाना क्षेत्र के सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग एनएच-43 में बिशुनपुर के पास तेज रफ़्तार कार (क्रमांक सीजी 15 ईसी 0892) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दंपति और तीन माह का मासूम सड़क पर गिर गया। दर्दनाक हादसे में मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गंभीर हालत में पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक विनोद कुमार दमगड़ा पेटला का रहने वाला था। इस हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, एक ही परिवार से तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि कार में आरोपी चालक के साथ तीन युवतियां आौर दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवती और कार चालक घायल हुआ है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक का नाम संताष पैकरा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!