जगदलपुरछत्तीसगढ

फोर्स ने आपरेशन मानसून कर दिया लांच,नक्सली हमले की कोई कारगर रणनीति बनाते

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बस्तर में बरसात के मौसम में जब नदी-नाले उफान पर होते हैं तब नक्सली फोर्स पर हमला कर दुर्गम जंगलों में गुम हो जाते हैं। कुछ साल पहले तक जून से अगस्त के बीच फोर्स पर हमले की कई बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं। हालांकि अब स्थिति बदल गई है।

इस बार फोर्स हमलावर है और नक्सली मारे-मारे फिर रहे हैं। इससे पहले कि नक्सली हमले की कोई कारगर रणनीति बनाते फोर्स ने आपरेशन मानसून लांच कर दिया।

फोर्स की बदली रणनीति नक्सलियों पर भारी पड़ रही है। बस्तर आईजी ने कहा विगत वर्षों से लगातार मानसून सत्र में पुलिस को भारी कामयाबी मिली बस्तर में तैनात सुरक्षा बल इस मानसून में भी नक्सली अभियान चलाएगी इसके लिए सुरक्षा बलों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया मानसून कितना भी विपरोत हो नक्सली अभियान जारी रहेगा उन्होंने आगे ये भी बोला इस अभियान के दौरान शासन की विकास कार्यों में कोई बाधा न आये सुरक्षा बल हमेसा तैयार है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!