
गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// नाबालिग बेटी के प्रेम को पिता की रजामंदी मिल गई, बावजूद उसके बेटी लापता हुई तो पिता ने मामला दर्ज करा दिया. नाबालिग ने बलात्कार के अलावा दो माह के गर्भ को गर्भपात करना बताया आरोपी 6 माह पहले नाबालिग पीड़िता को भगा ले आया था. आरोपी सजातीय होने के कारण सामाजिक निर्णय लेकर दोनों को साथ रहने की सहमति दे दिया गया था. समाज के दबाव के आगे लाचार पिता ने रजामंदी दे दिया था. लेकिन 19 सितम्बर को पिता ने देवभोग थाने आकर बेटी के लापता होने की सूचना दिया. पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा 363 कायम कर खोजबीन शुरू कर दिया था. बरामदगी के बाद बयान दर्ज के लिए पीड़िता को बाल कल्याण समिति में पेश किया. कलमबद्ध बयान में पीड़िता ने प्रेमी पर 6 माह से दुष्कर्म करने और 2 माह का गर्भ भी ठहरा था लेकिन तबियत खराब होने के बाद दवा का सेवन किया जिससे गर्भपात हो गया थाना प्रभारी विकास बघेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिनापाली निवासी सुभाष साहू 28 वर्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366 एवं 376 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया .
