बिलासपुरछत्तीसगढ

पेड़ में लटकते युवक-युवती की मिली लाश,आइये जाने विस्तार से…..

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 साल की लड़की और युवक की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे और दो दिन पहले घर से निकले थे। इधर, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में आज ही सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। दोनों की लाश एक पेड़ पर एक ही फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

रतनपुर आईटी शांत कुमार साहू ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!