जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : राजौरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// पाकिस्तान से लगी एलओसी पर राजौरी इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहा आतंकवादी मार गिराया गया है। इसकी जानकारी खुद भारतीय सेना की तरफ से दी गई। ये मामला राजौरी जिले के भींबर गली गांव मं हुई है। घटना के बाद एलओसी पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

जम्मू कश्मीर के पीआरओ ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 नवंबर की रात को एलओसी के भींबर-गली सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया। इस घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। सेना को मारे गए आतंकी के पास से हथियार और कुछ सामान बरामद हुआ है।

आतंकी घुसपैठ के बाद सेना की मुठभेड़ भी हुई। जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना की तरफ से जो सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है, उसका मकसद सिर्फ मारे गए आतंकवादी के साथ कई और भी साधी थे या वो अकेला ही आ रहा था। बीते महीने अक्टूबर में भी राजौरी और पूंछ जिलों में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 9 आतंकवादी मारे गए।बीते दिनों आईजीपी (कश्मीर) विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस साल कश्मीर में क्रॉस फायरिंग के दौरान 144 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। जबकि दो नागरिकों की जान चली गई थी। जबकि पिछले साल ये आकंड़ा 207 के करीब था। बीते 2 साल के अंदर क्रॉस फायरिंग में सिर्फ 3 आतंकवादी ही मारे गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!