
जम्मू-कश्मीर न्यूज़ धमाका /// श्रीनगर और पुलवामा जिलों में शनिवार को आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के बांका इलाके के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को उग्रवादियों ने श्रीनगर के ईदगाह में एक पार्क के बाहर शाम को गोली मार दी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में, आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई सगीर अहमद पर गोलीबारी की और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।ये हत्याएं ऐसे दिन हुई हैं जब पुलिस ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों की हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को 24 घंटे के भीतर मार गिराया गया था। भाजपा ने हत्याओं की निंदा की है।




