जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : जेवन में सुरक्षाबलों की बस पर आतंकी हमला, 3 शहीद

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// पुलिस की बस पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पुलिस के 14 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। 9वीं बटालियन के जवानों की बस पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने हालात की रिपोर्ट मांगी है।आतंकी हमले में पुलिस के 3 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं तो वीहं 3 जवान शहीद हो गए हैं। श्रीनगर के बाहरी इलाके में दोनों तरफ से घेरकर फायरिंग की गई है। घटना के तुरंत बाद ही श्रीनगर के जेवन इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

ALSO READ : रायपुर : रिटायर्ड पुलिस अफसर के जेवर की चोरी, सेंट्रल बैंक के लॉकर में रखे गए थे जेवरात से भरे दो बॉक्स

हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है बताया गया है कि बस से जा रहे जवानों पर आतंकियों ने हमला किया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि पंथा चौक-खोनमोह मार्ग पर भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) की 9वीं बटालियन के वाहन पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल, पूरे इलाके को सुरक्षबलों और स्थानीय पुलिस ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!