देश

पदोन्नति में आरक्षण के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली प्रमोशन में आरक्षण के मामले में कई सालों बाद आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। तीन जजों की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है।मामले में लगभग 1 घंटे तक कई सीनियर एडवोकेट को सुप्रीम कोर्ट ने सुना। राज्य सरकार के तरफ से अधिवक्ता संजय हेगड़े ने पक्ष रखा। 5 अक्टूबर को मामले में अगली सुनवाई होगी। मामले में कोई अर्जेमेंट नहीं लगेगा। अब डे टू डे मामले की सुनवाई होगी।आपको बता दें मध्‍य प्रदेश में साल 2016 से अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नतियों पर रोक लगी है। पदोन्नति के लिए सरकार ने मंत्री समूह बनाया है। प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की रणनीति बनाने के लिए सरकार ने मंत्री समूह का गठन किया है। कर्मचारियों को किस तरह पदोन्नति दी जा सकती है, इसके विकल्पों पर विचार करके मंत्री समूह सरकार को अपनी अनुशंसा देगा। सरकार ने हाईकोर्ट जबलपुर के पदोन्नति नियम 2002 को निरस्त किए जाने के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!