छतीसगढ़बालोद

तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराने से दामाद की मौत,ससुर की हालत नाजुक

बालोद न्यूज़ धमाका – ससुर और दामाद दोनों दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. तभी अचानक अरमुरकसा गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गए, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

दल्लीराजहरा पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से सरकारी अस्पताल चिखलकसा लाया. यहां से दामाद को प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. वहीं घायल ससुर का इलाज जारी है. मृतक का नाम त्रिलोक गिरी पिता विषणु गिरी निवासी राजहराबाबा दल्लीराजहरा है. वहीं घायल ससुर का नाम बिरगांव निवासी परमेश्वर गिरी पिता अयोध्या गिरी है. पुलिस घटना की जांच कर रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!