देश

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आखिरकार जमानत मिल गई है. अरेस्‍ट के करीब दो माह बाद मुंबई के एक कोर्ट ने राज को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है

मुंबई न्यूज़ शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आखिरकार जमानत मिल गई है. अरेस्‍ट के करीब दो माह बाद मुंबई के एक कोर्ट ने राज को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है. उन्‍हें 50 हजार रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है. पिछले गुरुवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले में 1400 पेज की चार्जशीट कोट में दाखिल की थी. राज ने शनिवार को बेल का आग्रह करते हुए कहा था कि मामले में उन्‍हें बलि का बकरा बनाया गया है और चार्जशीट में इस बात के कोई सुबूत नहीं है कि वे लगातार पोर्न कंटेंट तैयार करने में शामिल थे राज को इसी वर्ष 19 जुलाई को उनके कुछ कर्मचारियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उन पर पोर्न फिल्‍म बनवाने और मोबाइल एप पर इसकी स्‍ट्रीमिंग का आरोप है. यह मामला कुछ मोबाइल ऐप्प पर पोर्नोग्राफिक क्लिप्‍स के प्रोडक्‍शन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन से जुड़ा हुआ है.मुंबई पुलिस का मानना है कि राज पोर्न फिल्म निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल थे. उनके खिलाफ मजबूत इलेक्ट्रानिक सबूत होने का दावा भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया था. मुंबई पुलिस का कहना है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म के निर्माण और उनके ऑनलाइन रिलीज से पिछले साल अगस्त और दिसंबर के बीच कम से कम सवा करोड़ रुपये कमाए थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!