

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// प्रोजेरिया पीड़ित बच्चे शैलेंद्र ध्रुव ने मीडिया के सामने 1 दिन का कलेक्टर बनने की गुहार लगाई थी.अब शासन और प्रशासन ने बच्चे को लेकर संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद आज पीड़ित बच्चे को एक दिन के लिए कलेक्टर की कुर्सी पर बिठाया जाएगा. इतना ही नहीं बच्चा सीएम से रायपुर भी जाएंगे. शैलेंद्र ध्रुव को 1 दिन के लिए कलेक्टर बनाने को लेकर डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा खुद उनके घर से लेने जाएंगी. इस दौरान कलेक्टर के साथ फॉलो किए जाने वाले हर प्रोटोकॉल का पालन होगा. 16 साल की उम्र में हो चुका है बूढ़ाप्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे का नाम शैलेन्द्र ध्रुव है, जो छुरा विकासखंड के मेढकीढबरी गांव का निवासी है. उसकी हालत हूबहू अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ के ओरो के जैसी है. शैलेन्द्र 16 साल का है लेकिन बीमारी के कारण उसकी शारीरिक कोशिकाओं का विकास उम्र से कहीं ज्यादा हो चुका है. जिसके चलते उसकी हालत 80 साल के बुजुर्ग जैसी नजर आती हैं. शैलेन्द्र स्कूल जाता है लेकिन वो दूसरे बच्चों की तरह ना तो शरारत कर सकता है और ना ही खेल सकता है.